Monday, 14 September 2026 | 10:00 PM
UP News

कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में जा घुसी मालगाड़ी ?

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार (17 जून, 2024) सुबह तब बड़ा हादसा हो गया, जब वहां पर एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पनप गया, जबकि कई लोगों के जख्मी होने की खबर है. उत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में समाचार एजें
Share:
कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में जा घुसी मालगाड़ी ?
Read in your preferred language.

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार (17 जून, 2024) सुबह तब बड़ा हादसा हो गया, जब वहां पर एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पनप गया, जबकि कई लोगों के जख्मी होने की खबर है.

उत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सियालदह (प.बंगाल) जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी के पास मालगाड़ी से टकरा गई थी. ट्रेन अगरतला से आ रही थी और सुबह करीब नौ बजे यह रंगापानी के पास दुर्घटना का शिकार हो गई. रेल हादसे के बाद मौके पर पुलिस टीम मौजूद है, जो कि फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर क्या कहा ?

हादसे के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खेद जताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, एनएफआर जोन में हुई यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है. युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ साथ मिलकर काम कर रहे हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है. सीनियर अफसर भी मौके पर हैं.