लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में वृंदावन कॉलोनी में डॉक्टर के घर काम करने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने दो युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर मेडिकल परीक्षण कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी ने इसके पीछे मोबाइल चोरी के शक में पिटाई करते हुए फ्लैट में बंधक बनाने का भी आरोप लगाया है।
पीड़िता के मुताबिक वृंदावन कॉलोनी निवासी डॉक्टर के घर काम करती है। सोमवार शाम को वह काम पर गई थी। जहां उस पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया गया।
पीड़िता का आरोप है कि उसे डॉक्टर के परिचित ने एक फ्लैट में बंधक बना और साथी के साथ मिलकर पिटाई की। साथ ही गलत काम किया। मंगलवार सुबह उसे बरौली के पास जंगल में छोड़ कर आरोपी फरार हो गए। बेटी की आपबीती सुनकर परिजन पीजीआई कोतवाली पहुंचे। जहां आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई।
पुलिस के जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कहने पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ते देख पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल चेकअप कराया गया है। आरोपियों की पहचान किशोरी ने बताई है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
UP News
काम करने वाली लड़की से डॉक्टर के घर गैंगरेप, हुआ हंगामा
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में वृंदावन कॉलोनी में डॉक्टर के घर काम करने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने दो युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर मेडिकल परीक्षण कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी ने इसके पीछे मोबाइल चोरी के शक में पिटाई करते हुए फ्लै
Read in your preferred language.