Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
UP News

फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन सतर्क

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 सिंचाई खंड फर्रुखाबाद द्वारा जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जबकि रामगंगा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब है। रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि मंगल
Share:
फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन सतर्क
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 सिंचाई खंड फर्रुखाबाद द्वारा जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जबकि रामगंगा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि मंगलवार सुबह 8 बजे लोहमिया सेतु (पांचालघाट) पर जलस्तर 137.30 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से 0.20 मीटर अधिक है। वहीं, रामगंगा नदी का खतरे का निशान भी 137.10 मीटर है, और बहमदत्त द्विवेदी सेतु (रामगंगा) पर जलस्तर 136.80 मीटर मापा गया।

जलस्तर बढ़ने के साथ ही नरोरा बैराज से 2,09,212 क्यूसेक, हरली बैराज से 372 क्यूसेक और रामनगर बैराज से 7,695 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कुल मिलाकर गंगा नदी में 2,47,534 क्यूसेक और रामगंगा नदी में 36,359 क्यूसेक पानी बह रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने लोगों को नदी किनारे जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।