Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
UP News

पीलीभीत में मुकदमा निपटवाने का झांसा देकर ठगे पांच लाख

पूरनपुर में माधोटांडा थाने में दर्ज हर्ष फायरिंग के मुकदमे को निपटवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर माधोटांडा के गांव तुलसीपुर निवासी गुरसेवक और गुरदीप की पत्नी रंजीत कौर की ओर से महादेव एन्क्लेव निवासी आरपी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। माधोटांडा थाना के गांव
Share:
पीलीभीत में मुकदमा निपटवाने का झांसा देकर ठगे पांच लाख
Read in your preferred language.

पूरनपुर में माधोटांडा थाने में दर्ज हर्ष फायरिंग के मुकदमे को निपटवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर माधोटांडा के गांव तुलसीपुर निवासी गुरसेवक और गुरदीप की पत्नी रंजीत कौर की ओर से महादेव एन्क्लेव निवासी आरपी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

माधोटांडा थाना के गांव तुलसीपुर में दिसंबर माह मेंं एक वर्थ-डे पार्टी में हर्ष फायरिंग हुई थी। माधोटांडा पुलिस ने गुरदीप सिंह, उसकी पत्नी रंजीत कौर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप है कि पूरनपुर के महादेव एन्क्लेव निवासी आरपी सिंह ने मुकदमा निपटवाने का झांसा देकर पीड़ितों से पांच लाख रुपये ले लिए। मुकदमा न निपटने पर रुपये वापस मांगे गए तो टालमटोल शुरू कर दी। कोतवाल जगत सिंह ने बताया कि गुरसेवक और रंजीत कौर की ओर से आरपी सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।