Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
UP News

फर्रुखाबाद के चौक बाजार में बिजली के पोल में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 जनपद के व्यस्ततम क्षेत्र चौक बाजार घंटाघर के पास आज दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें बिजली के तार धूं-धूं कर जल उठे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचान
Share:
फर्रुखाबाद के चौक बाजार में बिजली के पोल में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 जनपद के व्यस्ततम क्षेत्र चौक बाजार घंटाघर के पास आज दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें बिजली के तार धूं-धूं कर जल उठे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक पोल से चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग की लपटों ने आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैला दी। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे और दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी और ट्रांसफार्मर पर बढ़े लोड के कारण यह शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी। फिलहाल क्षतिग्रस्त तारों और पोल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस घटना ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग को पहले ही ओवरलोड की शिकायत दी गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं की गई। गर्मी के इस मौसम में अगर ऐसी घटनाएं बार-बार होंगी, तो जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

चौक बाजार में व्यापारियों और आमजन ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके की विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण कर समय से मरम्मत कराई जाए। गर्मी के मौसम में अतिरिक्त लोड के प्रबंधन हेतु विशेष व्यवस्था की जाए। पुराने और जर्जर पोल व तारों को बदलने का अभियान चलाया जाए। घटना के बाद पूरे चौक क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।