लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में यूपी 112 के ऑपरेशनल कमांडर ने मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वॉट्सऐप चैटिंग करते हुए गाजियाबाद लोनी के युवक ने सीएम योगी के लिए अपशब्दों को प्रयोग किया।
ऑपरेशनल कमांडर मनोज शुक्ल ने तहरीर में शिकायत में लिखा कि 27 नवंबर को संजय भाटी नाम के शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम के वॉट्सऐप नम्बर पर स्क्रीनशॉट भेजा था। इसमें गाजियाबाद लोनी के अमित कसाना की एक चैटिंग थी।
जिसमें उसने यूपी के मुख्यमंत्री के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था।
इस आधार पर अमित कसाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी अमित खुद को एक राजनैतिक पार्टी के चर्चित नेता का करीबी बताता है। पुलिस के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर क्राइम ब्रांच की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके लिए गाजियाबाद पुलिस से भी संपर्क किया गया है।
UP News
गाजियाबाद के युवक पर मुख्यामंत्री योगी को अपशब्द कहने पर एफआईआर
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में यूपी 112 के ऑपरेशनल कमांडर ने मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वॉट्सऐप चैटिंग करते हुए गाजियाबाद लोनी के युवक ने सीएम योगी के लिए अपशब्दों को प्रयोग किया। ऑपरेशनल कमांडर मनोज शुक्ल ने तहरीर में शिकायत में लिखा
Read in your preferred language.