Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
UP News

10 लड़कों पर1090 चौराहे पर स्टंटबाजी करने पर FIR, थाने में लड़कों ने मांगी माफी

लखनऊ में गौतमपल्ली थाना पुलिस ने नए साल के जश्न के मौके पर 1090 चौराहे पर स्टंटबाजी करने वाले 10 लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की है। साथ ही, कार नंबर की मदद से 3 लड़कों को पकड़कर गाड़ी सीज कर दी। पुलिस अन्य युवकों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली सुधीर अवस्थी के मुताबिक नए वर्ष जश्न के मौके पर 1090
Share:
10 लड़कों पर1090 चौराहे पर स्टंटबाजी करने पर FIR, थाने में लड़कों ने मांगी माफी
Read in your preferred language.

लखनऊ में गौतमपल्ली थाना पुलिस ने नए साल के जश्न के मौके पर 1090 चौराहे पर स्टंटबाजी करने वाले 10 लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की है। साथ ही, कार नंबर की मदद से 3 लड़कों को पकड़कर गाड़ी सीज कर दी। पुलिस अन्य युवकों की तलाश कर रही है।
इंस्पेक्टर गौतमपल्ली सुधीर अवस्थी के मुताबिक नए वर्ष जश्न के मौके पर 1090 चौराहे पर कुछ लड़कों ने स्टंटबाजी की थी। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसको आधार बनाकर पर मंगलवार रात 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बुधवार रात महानगरमें रहने वाले मो. इस्तीयाक, तारीख और साहिल को पकड़ा गया।
पुलिस के पकड़ने जाने पर तीनों आगे से इस तरह की गलती न करने की माफी मांगी। इसके बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी सीज कर तीनों का शांति भंग में चालान कर दिया गया।