Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
UP News

फर्रुखाबाद: लखनऊ शॉपिंग करने जा रहे, तेज रफ्तार कार ट्राला में घुसने से तीन की मौके पर मौत दो की हालत नाजुक

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 09 नवंबर 2024 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर काकोरी के रेवरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात लगभग 12.30 बजे तेज रफ्तार कार ट्राला में पीछे से घुस गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी। कि कार ट्राला में फंसकर लगभग सौ मीटर घसीटते हुए चली गई। यूपीडा के कंट्रोल रूम ने पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी
Share:
फर्रुखाबाद: लखनऊ शॉपिंग करने जा रहे, तेज रफ्तार कार ट्राला में घुसने से तीन की मौके पर मौत दो की हालत नाजुक
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 09 नवंबर 2024 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर काकोरी के रेवरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात लगभग 12.30 बजे तेज रफ्तार कार ट्राला में पीछे से घुस गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी। कि कार ट्राला में फंसकर लगभग सौ मीटर घसीटते हुए चली गई। यूपीडा के कंट्रोल रूम ने पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे पांचों घायल युवकों को लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही गंभीर अवस्था में घायल हुए दो युवकों को इलाज के लिए सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दो युवक का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।

आगरा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार रेवरी टोल प्लाजा 289 किमी के पास लखनऊ की ओर जा रहे। सरिया लदे ट्रक ट्राला में पीछे से जा घुसी। हादसे में ग्राम जैतपुर निवासी शशांक राठौर 24 वर्ष, मोहल्ला सिविल लाइन नई बस्ती निवासी शिवम यादव 24 वर्ष, जीएनबी रोड निवासी अनुज राठौर 24 वर्ष तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सेंट्रल जेल निवासी अमन उर्फ आदित्य 22 वर्ष, आवास विकास कॉलोनी निवासी शांतनु 24 वर्ष दोनों को इलाज के लिए सहारा हॉस्पिटल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 02 दिसम्बर 2024 को शंशाक उर्फ लकी की शादी थी। शंशाक अपने चार दोस्तों के साथ हुंडई की वेन्यू कार से लखनऊ शॉपिंग करने जा रहे थे।