Monday, 14 September 2026 | 8:46 PM
UP News

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया अभियान का आगाज़।

(द दस्तक 24 न्यूज़), 23 जुलाई 2025 राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (National Animal Disease Control Programme - NADCP) के अंतर्गत एफ.एम.डी. (Foot and Mouth Disease) टीकाकरण के छठे चरण (2025-26) का आज भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वे
Share:
फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया अभियान का आगाज़।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़), 23 जुलाई 2025 राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (National Animal Disease Control Programme - NADCP) के अंतर्गत एफ.एम.डी. (Foot and Mouth Disease) टीकाकरण के छठे चरण (2025-26) का आज भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वेटनरी एम्बुलेंस और बहुउद्देशीय सचल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।

यह टीकाकरण अभियान 23 जुलाई से 5 सितम्बर 2025 तक जनपद में चलाया जाएगा। अभियान के लिए 502550 एफ.एम.डी. वैक्सीन डोज प्राप्त हुई हैं। कुल 18 टीमें गठित की गई हैं जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण करेंगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुओं को एफ.एम.डी. जैसी संक्रामक बीमारी से बचाना और पशुपालकों को आर्थिक हानि से सुरक्षा प्रदान करना है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. धीरज कुमार शर्मा को अभियान की नियमित निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जनसहभागिता से सफल बनाना आवश्यक है ताकि प्रत्येक पशु को सुरक्षा कवच प्रदान किया जा सके।

कार्यक्रम में एफ.एम.डी. के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. बी.पी. सिंह, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी (मुख्यालय), जिले के समस्त पशुचिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी और अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. धीरज कुमार शर्मा ने बताया कि सभी गौशालाओं एवं निजी पशुपालकों के पशुओं का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी और सभी टीमें क्षेत्रवार जिम्मेदार रहेंगी।