Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
UP News

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज गूगल मीट के माध्यम से समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअली जनसुनवाई की। इस दौरान आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बन्धित
Share:
फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज गूगल मीट के माध्यम से समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअली जनसुनवाई की।

इस दौरान आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी आरती सिंह ने स्पष्ट किया कि—"जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष जांच के साथ समय पर निस्तारण किया जाए।"

जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन की यह पहल तकनीक के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास मानी जा रही है।