Monday, 14 September 2026 | 9:16 PM
UP News

फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार को जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारिय
Share:
फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार को जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ित को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।

एसपी आरती सिंह ने जोर देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस वर्चुअल जनसुनवाई से न केवल शिकायतकर्ताओं को त्वरित न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है, बल्कि पुलिस-जन सहयोग भी और मजबूत हुआ है।