Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
UP News

फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने गूगल मीट के जरिए की वर्चुअल जनसुनवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जनपद फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न स्थानों से जुड़े फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना
Share:
फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने गूगल मीट के जरिए की वर्चुअल जनसुनवाई
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जनपद फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न स्थानों से जुड़े फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी ने यह भी कहा कि वर्चुअल माध्यम से जनसुनवाई का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्या सीधे पुलिस प्रशासन तक पहुंचा सकें और उन्हें न्याय दिलाने की प्रक्रिया तेज हो।

जनपद के नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे पुलिस-जनसहयोग की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।