Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
UP News

फर्रुखाबाद : जन अधिकार पार्टी के विधानसभा कायमगंज के पदाधिकारियों ने भरी हुंकार

फर्रुखाबाद : तेइस जनवरी दो हजार तेइस दिन सोमवार को कायमगंज विधानसभा के लगभग दर्जन भर जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने तहसील सभागार में पहुँच कर उपजिलाधिकारी महोदय कायमगंज को विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के०पी० सिंह शाक्य के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा| जिसमें जातिगत जनगण
Share:
फर्रुखाबाद : जन अधिकार पार्टी के विधानसभा कायमगंज के पदाधिकारियों ने भरी हुंकार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद : तेइस जनवरी दो हजार तेइस दिन सोमवार को कायमगंज विधानसभा के लगभग दर्जन भर जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने तहसील सभागार में पहुँच कर उपजिलाधिकारी महोदय कायमगंज को विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के०पी० सिंह शाक्य के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा|
जिसमें जातिगत जनगणना कराने के लिए जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने मांग की |और देश की राष्ट्रीय सम्पत्तियों को निजी क्षेत्र की कम्पनियों व उद्योगपतियों के हाथों कौड़ियों के भाव न बेचे जाने की मांग जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने की| कहा कि इससे राष्ट्र की अपूर्णीय क्षति होती है|इस लिए इसे तत्काल रोका जाए|
पैट्रोल- डीजल पर अधिरोपित टैक्स को केंद्र व राज्य सरकारें कम करें| जिससे पैट्रोल- डीजल को सस्ता किया जा सके| और दोनों ही सरकारें बढ़ी हुई कीमतें तत्काल कम करें|
सामान्य वर्ग की तरह पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी छात्र वृत्ति प्रदान की जाय|
जन अधिकार पार्टी नयी शिक्षा नीति का विरोध करती है|पूरे देश और राज्यों में समान पाठ्यक्रम लागू कराया जाय|
किसानों के लिए खाद्य, बीज, और कीटनाशक दवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएँ|और सिंचाई के लिए जन अधिकार पार्टी नि:शुल्क बिजली व्यवस्था की मांग करती है|
छोटे मझोले किसानों, दुकानदारों और व्यापारियों के लिए जन अधिकार पार्टी बिजली विल व कर्ज मांफ कराये जाने की मांग करतीहै जन अधिकार पार्टी किसानों के गन्ना भुगतान तत्काल किए जाने की मांग करतीहै|
बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाना सरकार का संवैधानिक दायित्व है अतः सरकार से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराने के लिए तत्काल कार्यवाही करने के लिए जन अधिकार पार्टी मांग करती है |
इस मौके पर जन अधिकार पार्टी जिला प्रभारी श्यामपाल सिंह शाक्य, विधानसभा उपाध्यक्ष परम विहारी शाक्य, अजय कठेरिया, रामपाल गिहार, विनोद, रामशंकर, कलक्टर सिंह कठेरिया, आदि लोग उपस्थित रहे|