Monday, 14 September 2026 | 9:35 PM
UP News

फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने लिंजीगंज सीएचसी में सांसद निधि से बने ओपन जिम का किया उद्घाटन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 जनपद के लिंजीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बुधवार को सांसद निधि योजना के अंतर्गत तैयार किए गए ओपन जिम का उद्घाटन फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने किया। इस ओपन जिम में नागरिकों के स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए 08 प्रकार क
Share:
फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने लिंजीगंज सीएचसी में सांसद निधि से बने ओपन जिम का किया उद्घाटन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 जनपद के लिंजीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बुधवार को सांसद निधि योजना के अंतर्गत तैयार किए गए ओपन जिम का उद्घाटन फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने किया। इस ओपन जिम में नागरिकों के स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए 08 प्रकार के आधुनिक व्यायाम उपकरण स्थापित किए गए हैं।

सांसद का संबोधन

उद्घाटन अवसर पर अपने उद्बोधन में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारें स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही हैं। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई जन-उपयोगी योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कार्ड के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण को लेकर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगातार लाभ पहुँचाया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, नेत्र चिकित्सक डॉ. संजय बाथम, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लिंजीगंज के कर्मचारी एवं अधिकारी, तथा परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण फर्रुखाबाद कपिल कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने ओपन जिम की शुरुआत को एक सकारात्मक कदम बताया और कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।