Monday, 14 September 2026 | 9:53 PM
UP News

फर्रुखाबाद:ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को मिली सफलता, गुमशुदा नाबालिग सकुशल बरामद।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत थाना कम्पिल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा नाबालिग युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी श्री संजीव कुमार पुत्र श्यामबाबू अग्निहोत्री, निवा
Share:
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को मिली सफलता, गुमशुदा नाबालिग सकुशल बरामद।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत थाना कम्पिल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा नाबालिग युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी श्री संजीव कुमार पुत्र श्यामबाबू अग्निहोत्री, निवासी ग्राम कुँवरपुर खास थाना कम्पिल ने अपने नाबालिग पुत्र के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में थाना कम्पिल में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देश में थाना कम्पिल पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करते हुए गुमशुदा नाबालिग युवक (उम्र लगभग 17 वर्ष) को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि युवक ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान लगभग 55 हजार रुपये हार गया था, जिसके कारण वह डर के चलते बिना बताए घर से चला गया था।

बरामदगी के उपरांत नाबालिग को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुत्र को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना कम्पिल पुलिस एवं फतेहगढ़ पुलिस के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आमजनमानस ने भी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की है। पुलिस द्वारा युवाओं और अभिभावकों से अपील की गई है कि ऑनलाइन गेमिंग की लत से बचें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में परिवार और पुलिस से संवाद करें।