Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
UP News

फर्रूखाबाद:मोहम्दाबाद हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में विकसित करने के लिए उच्चीकरण की पहल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर, मोहम्दाबाद स्थित हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में उच्चीकरण करने के प्रयास तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस दिशा में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री, श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश
Share:
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर, मोहम्दाबाद स्थित हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में उच्चीकरण करने के प्रयास तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस दिशा में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री, श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

श्री राममोहन नायडू किंजरापु के द्वारा भेजे गए पत्र का संदर्भ संख्या 810/वी.आई.पी./मं.प.स./2025 है, जो 11 अप्रैल 2025 को जारी किया गया। पत्र में फर्रुखाबाद के मोहम्दाबाद हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने के संबंध में प्रगति की जानकारी दी गई। केंद्रीय मंत्री ने इस मामले को उचित कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया है। यह कदम प्रदेश के विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, जिससे न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि पर्यटकों और व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन से फर्रुखाबाद और आस-पास के क्षेत्रों में आर्थिक विकास और यातायात व्यवस्था में सुधार की संभावना जताई जा रही है।