Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
UP News

फर्रुखाबाद: मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 आज राहुल कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान पत्र व उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य ओमप
Share:
फर्रुखाबाद: मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सम्पन्न
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 आज राहुल कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान पत्र व उपहार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य ओमपाल सिंह कुशवाहा (चाचा जी), क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमेंद्र बाबू दीक्षित, सत्यदेव सिंह प्रधान जी, सतीष कुशवाहा कोटेदार, अवधेश कुशवाहा मास्टर साहब, पुष्पेंद्र सिंह मास्टर साहब, अरुण प्रताप कुशवाहा, ओमवीर सिंह, राहुल दिवाकर मास्टर साहब, पिंकू श्रीवास्तव मास्टर साहब, शिशुपाल सिंह यादव तथा रामलाल सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मेधावी छात्रों को सम्मानित करना न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देता है। शिक्षा ही समाज और देश को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। समारोह का संचालन समाजसेवी लालू कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि वे लगातार समाज और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों में योगदान देते रहेंगे। यह आयोजन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और समाज में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करता है।