Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
UP News

फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) को मिली स्वीकृति, जनसामान्य के लिए उपलब्ध

(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 नगर मजिस्ट्रेट/नियत प्राधिकारी, विनियमित क्षेत्र फर्रुखाबाद कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-3, लखनऊ द्वारा 16 जुलाई 2025 को भेजे गए पत्र के तहत फर्रुखाबाद–फतेहगढ़ महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) को औपचारिक स्वीकृति प्र
Share:
फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) को मिली स्वीकृति, जनसामान्य के लिए उपलब्ध
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 नगर मजिस्ट्रेट/नियत प्राधिकारी, विनियमित क्षेत्र फर्रुखाबाद कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-3, लखनऊ द्वारा 16 जुलाई 2025 को भेजे गए पत्र के तहत फर्रुखाबाद–फतेहगढ़ महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह स्वीकृति जीआईएस आधारित अमृत योजना के अंतर्गत दी गई है।

महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) में शहर के विकास, आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक, यातायात एवं बुनियादी ढांचे के दीर्घकालिक प्रावधान शामिल हैं। योजना का मानचित्र अब जनसामान्य की जानकारी और अवलोकन के लिए नियत प्राधिकारी, विनियमित क्षेत्र, फर्रुखाबाद के कार्यालय परिसर में डिस्प्ले बोर्ड पर तथा एनआईसी फर्रुखाबाद की आधिकारिक वेबसाइट farrukhabad.nic.in पर उपलब्ध है। नगर मजिस्ट्रेट श्री संजय कुमार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे महायोजना का अवलोकन कर शहर के सुनियोजित विकास में सहयोग दें। यह योजना आने वाले वर्षों में फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ के संतुलित एवं सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।