Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
UP News

फर्रूखाबाद:प्रशासनिक सतर्कता से जुमा की नमाज सकुशल संपन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 जनपद में आज जुमा की नमाज के अवसर पर शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार एवं क्षेत्राधि
Share:
फर्रूखाबाद:प्रशासनिक सतर्कता से जुमा की नमाज सकुशल संपन्न।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 जनपद में आज जुमा की नमाज के अवसर पर शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय स्वयं शहर क्षेत्र में भ्रमणशील रहे और लगातार निगरानी करते रहे। उन्होंने विभिन्न मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया और पुलिस बल को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन की सक्रियता और सहयोगात्मक दृष्टिकोण के चलते जुमा की नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। नगरवासियों ने भी प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती, ट्रैफिक व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के सभी इंतजाम प्रभावी ढंग से संचालित किए गए। प्रशासन की ओर से यह भी संदेश दिया गया कि आने वाले त्योहारों और कार्यक्रमों में भी शांति, सौहार्द और सहयोग की इसी भावना को बनाए रखा जाए।