Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
UP News

फर्रुखाबाद:डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा से निदेशक पद के उम्मीदवार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)19 जून 2025 उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया
Share:
फर्रुखाबाद:डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा से निदेशक पद के उम्मीदवार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)19 जून 2025 उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान डॉ. भूदेव सिंह राजपूत के साथ कई पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे। यह नामांकन भाजपा संगठन की सक्रियता और अनुशासन को दर्शाता है। डॉ. राजपूत ने कहा कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है, तो वे उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए सहकारी क्षेत्र में पारदर्शिता, विकास और जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता देंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने इस अवसर पर डॉ. भूदेव सिंह को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व से उपभोक्ता सहकारी संघ को नई दिशा मिलेगी। नामांकन के दौरान मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। अब सभी की निगाहें आगामी चुनाव परिणाम पर टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि डॉ. राजपूत को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी जाती है या नहीं।