Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
UP News

फर्रुखाबाद:आरओओ/एआरओ भर्ती परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 26 जुलाई 2025 जिले में आयोजित होने वाली आर0ओओ/ए0आर0ओ0 भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कमालगंज स्थित आर
Share:
फर्रुखाबाद:आरओओ/एआरओ भर्ती परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 26 जुलाई 2025 जिले में आयोजित होने वाली आर0ओओ/ए0आर0ओ0 भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कमालगंज स्थित आर0पी0 स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आर0पी0 इंटर कॉलेज तथा फिरोज गांधी इंटर कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा, सुरक्षा इंतजाम तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की गहनता से जांच की।

जिलाधिकारी ने कॉलेज प्रबंधन को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हों। साथ ही परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहे, जिससे अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन की इस तत्परता से परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों में भरोसा जगा है कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न होगी।