Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
UP News

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने सीएससी बरौन का किया औचक निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी अशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा सीएससी बरौन का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान आज कुल 49 मरीजों का पंजीकरण इलाज हेतु पाया गया, प्राभरी चिकित्साधिकारी का कक्ष अत्यन्त गंदा पाया गया, कुर्सी व मेज पर धूल जमी हुयी थी, शौचालय अत्यन्त ही गंदे
Share:
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने सीएससी बरौन का किया औचक निरीक्षण।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी अशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा सीएससी बरौन का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान आज कुल 49 मरीजों का पंजीकरण इलाज हेतु पाया गया, प्राभरी चिकित्साधिकारी का कक्ष अत्यन्त गंदा पाया गया, कुर्सी व मेज पर धूल जमी हुयी थी, शौचालय अत्यन्त ही गंदे व टूटे पाये गये, जगह-जगह तम्बाकू व पान की पीक पायी गयी, वार्ड में बेडशीट गंदी पायी गयी, एएनएम मनोरमा शाक्य अनुपस्थित पायी गयी, खिडकियों का कांच टूटा पाया गया, जिलाधिकारी द्वारा इस पर नारजगी जताई गयी, प्रा0 चिकित्साधिकारी ने बताया कि सफाई कर्मी नवम्बर से नही आ रहा है, जिलाधिकारी द्वारा तत्काल व्यवस्था कर पूरी सीएससी की सफाई 02 दिन में सुनिश्चित करें, जिलाधिकारी द्वारा इस दौरान सीएससी के दवा स्टोर का निरीक्षण किया व दवाईयों को चेक करते हुए निर्देशित किया कि दवाईयां का समय से वितरण कराया जाय ।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सीएससी के स्टोर में जो भी दवाईयां तीन माह के भीतर एक्सपायर होनी है उनको तत्काल चेंज कर नयी दवाईयां मंगवाई जाये, सभी मरीजों की उचित देखभाल की जाये, प्रतिदिन दवा वितरण का रिकार्ड रख जाय, इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा दवा वितरण रजिस्ट्रर, चिकित्साधिकारी व कर्माचारियों का उपस्थिति रजिस्ट्रर चेक किये गये, प्रा0 चिकित्साधिकारी को चेतावनी दी गयी कि तत्काल समस्त व्यवस्थायें ठीक कराये, लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी ।

इस अवसर पर एसीएमओ डा0 दलवीर सिंह उपस्थित रहे ।