Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
UP News

फर्रुखाबाद:सीएम डेशबोर्ड पोर्टल पर जनपद की 46 रैंक आने पर डीडी व डीपीआरओ का जबाव तलब

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त2024 जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डेशबोर्ड पोर्टल आधारित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 27 विभागों की 74 योजनाओं की समीक्षा की गई। सी एम डेशबोर्ड पोर्टल पर जनपद की 46 रैंक है। 20 योजनाओं में जनपद की र
Share:
फर्रुखाबाद:सीएम डेशबोर्ड पोर्टल पर जनपद की 46 रैंक आने पर डीडी व डीपीआरओ का जबाव तलब
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त2024 जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डेशबोर्ड पोर्टल आधारित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 27 विभागों की 74 योजनाओं की समीक्षा की गई। सी एम डेशबोर्ड पोर्टल पर जनपद की 46 रैंक है। 20 योजनाओं में जनपद की रैंक खराब है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना , पीएम कुसुम योजना, एमए सेमी, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ,जलजीवन मिशन,डे एन आर एल एम, एम्बुलेंस ,पंचायतीराज के 15वे वित्त, समाज कल्याण की राजकीय पारिवारिक लाभ योजना में जनपद की रैंक खराब पाई गई, खराब परफॉरमेंस पर डीडी एग्रीकल्चर व डीपीआरओ का जबाव तलब किया गया।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।