Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
UP News

फर्रुखाबाद: डग्गामार व बस पकड़ी, रोडवेज बस अड्डे पर सीजकर लगाया जुर्माना

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2024 जिलाधिकारी डॉ० वी० के० सिंह के निर्देशन में अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए  एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा सहायक  क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, फर्रुखाबाद राजेश कुमार की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग करते हुए एक बस को पकड़ा
Share:
फर्रुखाबाद: डग्गामार व  बस पकड़ी, रोडवेज बस अड्डे पर सीजकर लगाया जुर्माना
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2024 जिलाधिकारी डॉ० वी० के० सिंह के निर्देशन में अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए  एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा सहायक  क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, फर्रुखाबाद राजेश कुमार की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग करते हुए एक बस को पकड़ा गया । बस के द्वारा जयपुर से फर्रुखाबाद तथा हरदोई की सवारियां ले जाई जा रही थी। बस में निश्चित सीट क्षमता से अधिक  सीट लगी पाई गई। बस को पकड़ कर उत्तर प्रदेश रोडवेज के बस अड्डे पर सीज कर दिया गया तथा उसे पर 45000 रुपए का जुर्माना लगाया गया । 

इसी टीम द्वारा कल भी जयपुर से सवारी लाने वाली एक बस को सीज किया गया था तथा उस पर भी रूपये 30000 का जुर्माना लगाया गया था । यह अभियान आगे भी जारी रहेगा