Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
UP News

फर्रुखाबाद: यूपीएसएसएससी द्वारा जनपद में दो लोगों का चयन होने पर सीएम ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितंबर 2024 आज एनआईसी फतेहगढ़ में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में अवर अभियंता के पद पर चयनित अभ्यार्थी को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकभवन लखनऊ में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
Share:
फर्रुखाबाद: यूपीएसएसएससी द्वारा जनपद में दो लोगों का चयन होने पर सीएम ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितंबर 2024 आज एनआईसी फतेहगढ़ में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में अवर अभियंता के पद पर चयनित अभ्यार्थी को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकभवन लखनऊ में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। उक्त भर्ती में पूरे प्रदेश में कुल 1335 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है इसमें से जनपद के कुल 02 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है ,जिसमे से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अवर अभियंता के पद पर चयनित कु0 रश्मि निवासी नेकपुर कलां को लोकभवन में मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्तपत्र दिया गया व कृषि विभाग में अवर अभियंता के पद पर चयनित सूर्यकांत गंगवार निवासी ग्राम व पोस्ट भटासा कायमगंज को एनआईसी में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, अधिषासी अभियंता सिचाई व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।