Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
UP News

फर्रुखाबाद :नगर मजिस्ट्रेट ने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर लोगों को किया जागरूक

देश में बढ़ रहे करोना के मरीज हर जगह चिंता का विषय बने हुए हैं. जिले में करोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं. जिसके चलते नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, अधिशासी अभियंता नगर पालिका व सीओ सिटी के साथ मिलकर शहर के मोहल्ला सधवाडा में कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया .निरीक्षण में कंटेनमेंट जोन में लगाई गयी
Share:
फर्रुखाबाद :नगर मजिस्ट्रेट ने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर लोगों को किया जागरूक
Read in your preferred language.

देश में बढ़ रहे करोना के मरीज हर जगह चिंता का विषय बने हुए हैं. जिले में करोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं. जिसके चलते नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, अधिशासी अभियंता नगर पालिका व सीओ सिटी के साथ मिलकर शहर के मोहल्ला सधवाडा में कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया .निरीक्षण में कंटेनमेंट जोन में लगाई गयी बल्ली सही ढंग से नहीं लगी थी क्योंकि मोहल्ला सथवाड़ा में बीते दिनों करोना संक्रमित मरीज के निकलने से कंटेनमेंट जोन में वेरी केटिंग कराई गई थी. जिसका निरीक्षण करने नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ,सीओ सिटी, अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार ने पहुंचकर लोगों को कंटेनमेंट जोन में घरों में रहने के साथ-साथ अनावश्यक रूप से ना घूमने तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सधवाड़ा में पहुंचकर संक्रमित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सैंपल लिया तथा उनको मास्क लगाकर ही निकले बस सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी.

फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह शाक्य