Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
UP News

फर्रुखाबाद: अश्लील व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ग्रुप एडमिन सहित 7 पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद: पुलिस ने बीती रात अश्लील वीडियो वायरल करने वाले ग्रुप एडमिन सहित 7 युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने अपराध संख्या 589/2021 धारा 153ए 120वी एवं आईटी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडे को सौंपी है। मुकदमे में मस्ती ग्रुप फर्रुखाबाद बनाने वाले जु
Share:
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: पुलिस ने बीती रात अश्लील वीडियो वायरल करने वाले ग्रुप एडमिन सहित 7 युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने अपराध संख्या 589/2021 धारा 153ए 120वी एवं आईटी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडे को सौंपी है।
मुकदमे में मस्ती ग्रुप फर्रुखाबाद बनाने वाले जुल्फिकार अंसारी एवं एडमिन तौसीफ, अदब, जाबिर सन्नो, मोना जरी आर्ट, तस्नीफ अंसारी एवं डब्बू खान को आरोपी बनाया गया। पकड़े जाने के भय से काफी परेशान जुल्फिकार ने बताया कि मैं ढाई साल से पत्नी के साथ मोहल्ला छावनी में किराए पर रहता हूं। मेरे पिता इकरार आदि परिजन मोहल्ला खटकपुरा में रहते हैं जुल्फिकार ने बताया कि मैं पढ़ा नहीं हूं।
भाई के साथ साहबगंज चौराहा गणेश प्रसाद स्ट्रीट मंदिर के पास न्यू स्टाइल टेलर की दुकान पर कारीगरी करता हूं। जुल्फिकार ने बताया कि मैंने नहीं छोटी गढी में रहने वाले तो तौसीफ ने मस्ती ग्रुप बनाया था। परसों ही मुझे इस ग्रुप में शामिल किया गया आपत्तिजनक वीडियो देखने के बाद मैं ग्रुप से बाहर निकल गया और ग्रुप को भी डिलीट कर दिया। जुल्फिकार ने बताया कि पकड़े जाने के भय से मुझे रात में नींद नहीं आयी रात में और आज सुबह से अपनी गलती के लिए रो रहा हूं।
मेरा अश्लील वीडियो से कोई मतलब नहीं है मुझे तौसीफ ने अपने ग्रुप में शामिल करके फसाया है। जुल्फिकार ने बताया की तौसीफ छोटी गढी में रहता है। अदब मोहल्ला छावनी में रहता है और दरदोजी का कार्य करता है डब्बू खान खटकपुरा इज्जत खां में रहता है। सम्पर्क करने पर अन्य सभी आरोपियों के मोबाइल फोन बंद है डब्बू खान ने फोन उठाकर काट दिया। अश्लील वीडियो से मस्ती करने वालों को पुलिस कानूनी डंडे से मस्ती करायेगी। कामुक अश्लीलता वाले वीडियो में धार्मिकता के तड़का वाले वीडियो को देखकर बीते दिन हिंदू नेताओं में रोष व्याप्त हो गया था।
हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा दीपक द्विवेदी एडवोकेट आदि दर्जनों हिंदू नेता देर रात कोतवाली पहुंचे। मोहल्ला जटवारा कदीम सुनार वाली गली निवासी शिवेंद्र बाजपेई ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडे को तहरीर दी। हिंदूवादी नेता राजेश मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि अश्लील वीडियो वायरल करने वालों को शीघ्र ही गिरफ्तार कराया जाएगा और जरूरत पड़ी तो ऐसे समाज विरोधी लोगो से सड़कों पर भी निपटा जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक शिवेंद्र को बीते दिन मस्ती ग्रुप फर्रुखाबाद में जोड़ा गया जिसमें मध्य रात के समय अश्लील वीडियो डाला गया जिसमें युवक व युवती को संभोग करते दिखाया गया और उसमें जय भोलेनाथ स्क्रीन पर लिखकर डाला गया और यह शब्द सेक्स के दौरान बोले भी गए। वीडियो अत्यंत अश्लील और कामुकता से समस्त हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला है।
इस वीडियो को मोहम्मद जुल्फिकार अंसारी ने डाला है ग्रुप के एडमिन तौसीफ, अदव, जावेद सन्नो, मोना जरी आर्ट, तस्लीम अंसारी, डब्बू खान है। कामुक व अश्लील वीडियो ग्रुप में सार्वजनिक रूप से डाला है। जिससे शिवेंद्र बाजपेयी सहित समस्त हिंदू धर्म की भावनाएं बुरी तरह आहत होकर भड़की हैं।
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह