Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
UP News

फर्रुखाबाद:जीएसटी दरों में कटौती पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से की बातचीत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 22 सितम्बर 2025 केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में की गई कटौती को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने आज शहर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर यह जानकारी ली कि जीएसटी में हुए संशोधन से ग्राहकों और व्यापारिय
Share:
फर्रुखाबाद:जीएसटी दरों में कटौती पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से की बातचीत
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 22 सितम्बर 2025 केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में की गई कटौती को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने आज शहर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर यह जानकारी ली कि जीएसटी में हुए संशोधन से ग्राहकों और व्यापारियों को किस प्रकार का लाभ होगा।

जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी स्लैब में बदलाव करके जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करने का कार्य किया है। नवरात्र से आम जनता को रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं पर बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्कूटर, मोटरसाइकिल, कपड़े और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं पर जीएसटी दरों में भारी कमी की गई है, जिसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक जाकर इस फैसले की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। जीएसटी दरों में कटौती से स्पष्ट है कि सरकार देश के उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रही है और मजदूर वर्ग को भी अधिक लाभ मिलेगा।

जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर सरकार के इस निर्णय और जीएसटी कटौती को प्रदर्शित करें, ताकि ग्राहकों को अधिक जानकारी मिले और उनके व्यापार को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि यह कदम जनता की मेहनत की कमाई को बचाने का उत्सव है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा हीरो होंडा, टीवीएस मोटरसाइकिल शोरूम, इलेक्ट्रॉनिक एवं वस्त्र शोरूमों पर भी पहुंचे और वहां मौजूद ग्राहकों व व्यापारियों से संवाद किया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, हिमांशु गुप्ता, मुकेश गुप्ता, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, व्यापारी नेता संजय गर्ग, संजय सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक बाजपेई, छोटू दुबे, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।