Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
UP News

फर्रुखाबाद:पुलिस अभद्रता के विरोध में बार एसोसिएशन की कलमबंद हड़ताल, कांग्रेस ने दिया समर्थन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 जनपद के फतेहगढ़ स्थित बार एसोसिएशन में उस समय आक्रोश फैल गया जब सचिव श्री कुंवर सिंह यादव एवं संयुक्त सचिव श्री देवेंद्र सिंह यादव के साथ पुलिस द्वारा कथित रूप से अभद्रता की गई और उसके पश्चात उन्हीं के विरुद्ध एक झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई। इस घटना के विरोध
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अभद्रता के विरोध में बार एसोसिएशन की कलमबंद हड़ताल, कांग्रेस ने दिया समर्थन।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 जनपद के फतेहगढ़ स्थित बार एसोसिएशन में उस समय आक्रोश फैल गया जब सचिव श्री कुंवर सिंह यादव एवं संयुक्त सचिव श्री देवेंद्र सिंह यादव के साथ पुलिस द्वारा कथित रूप से अभद्रता की गई और उसके पश्चात उन्हीं के विरुद्ध एक झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई। इस घटना के विरोध में बार एसोसिएशन ने कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया।

 इस आंदोलन को और बल उस समय मिला जब शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकुर मिश्रा एडवोकेट स्वयं बार एसोसिएशन कार्यालय पहुंचे और अध्यक्ष श्री शशि भूषण दीक्षित एवं सचिव श्री कुंवर सिंह यादव को कांग्रेस का समर्थन पत्र सौंपा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी अधिवक्ताओं की इस लड़ाई में पूरी तरह उनके साथ खड़ी है और हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा।

 इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिवक्ता व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें एडवोकेट मूलचंद्र राजपूत, एडवोकेट शमीम खान, एडवोकेट विक्रम नागर, अमर मिश्रा, वीरेंद्र दास सहित अन्य कई गणमान्य लोग शामिल रहे। बार एसोसिएशन ने इस घटना को अधिवक्ता समाज का अपमान बताया है और प्रशासन से मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्यवाही की जाए। एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस घटना से फर्रूखाबाद की वकालत बिरादरी में रोष का माहौल है, और यह मामला अब एक बड़े जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।