Monday, 14 September 2026 | 9:56 PM
UP News

फर्रुखाबाद: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास व फायरिंग से इलाके में दहशत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 दिसम्बर 2025 जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र से महिला सुरक्षा को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। श्याम नगर क्रॉसिंग के पास निवास करने वाली एक महिला ने दो युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता मैना पत्नी प
Share:
फर्रुखाबाद: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास व फायरिंग से इलाके में दहशत
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 दिसम्बर 2025 जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र से महिला सुरक्षा को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। श्याम नगर क्रॉसिंग के पास निवास करने वाली एक महिला ने दो युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता मैना पत्नी पप्पू के अनुसार उसके पति सातनपुर मंडी में मजदूरी करते हैं और वह किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है। आरोप है कि मोहल्ले के ही संदीप पुत्र राधेश्याम एवं अनुज पुत्र स्वर्गीय अर्जुन काफी समय से उस पर बुरी नजर रखते थे। दोनों युवक अश्लील टिप्पणियां करते, रास्ते में हाथ पकड़ते और कई बार उसके घर में भी घुस चुके थे। इस संबंध में पहले भी थाने में शिकायत की जा चुकी थी, जिससे दोनों आरोपी रंजिश मानने लगे।

पीड़िता ने बताया कि दिनांक 15 दिसंबर 2025 की रात करीब 8 बजे जब वह बाजार से घर लौट रही थी, तभी पींवर हाउस और साक्षी महाराज के आश्रम के बीच स्थित बगीचे में दोनों आरोपियों ने पीछे से पकड़कर उसे खींच लिया। आरोप है कि दोनों ने जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया, कपड़े फाड़ दिए और विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट की, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं।

किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर महिला सड़क पर पहुंची और मदद की गुहार लगाई। मौके पर मौजूद महिलाओं व पुरुषों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इसी दौरान संदीप का भाई हृदय अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ अवैध असलहे लेकर मौके पर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने से वहां अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़िता ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और थाने में तहरीर देने की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने थाना कादरीगेट पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने की मांग की है।

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।