Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
UP News

फर्रुखाबाद:नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अज
Share:
फर्रुखाबाद:नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण

वादिनी ने 15 सितम्बर 2025 को कोतवाली मोहम्मदाबाद में तहरीर दी थी कि आरोपी अनिल कुमार पुत्र गोविन्द प्रसाद, निवासी ग्राम लखरौआ, ने झाड़-फूंक के बहाने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मोहम्मदाबाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा मु.अ.सं. 284/2025, धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट में दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस टीम ने त्वरित प्रयास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करेगा।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी पर इससे पहले भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं—1. मु.अ.सं. 284/2025 धारा 74 बीएनएस, 7/8 पॉक्सो एक्ट।, 2. मु.अ.सं. 387/17 धारा 363/366/376/506 भादवि व 4 पॉक्सो एक्ट।, 3. मु.अ.सं. 403/17 धारा 504/506 भादवि।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल, उ.नि. अनिल सिकरवार,  हे.का. कौशलेन्द्र सिंह, का. पवन उपाध्याय, का. कुंवरपाल, का. मस्तराम

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है।