Monday, 14 September 2026 | 8:47 PM
UP News

फर्रूखाबाद:उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्लाबोल, योगी सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)18 जून 2025 उत्तर प्रदेश में बिगड़ती बिजली व्यवस्था और लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। फर्रूखाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने जिला कार्यालय फतेहगढ़ पर धरना दे
Share:
फर्रूखाबाद:उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्लाबोल, योगी सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)18 जून 2025 उत्तर प्रदेश में बिगड़ती बिजली व्यवस्था और लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। फर्रूखाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने जिला कार्यालय फतेहगढ़ पर धरना देकर योगी सरकार की विद्युत नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने कहा कि प्रदेश की जनता आज महंगी बिजली और घंटों बिजली कटौती की दोहरी मार झेल रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में लगातार 10 से 12 घंटे तक बिजली न होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

नीरज प्रताप शाक्य ने कहा कि बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, घरों में पानी की सप्लाई रुक गई है, और छोटे व्यापारियों की आजीविका भी ठप होती जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को भी बिजली की कमी के चलते अपनी फसलों की सिंचाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं और आय प्रभावित हो रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार प्राइवेट कंपनियों को बिजली बिल निकालने का ठेका देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। ये कंपनियां मनमाने ढंग से फर्जी मीटर रीडिंग भर रही हैं जिससे आम जनता को भारी भरकम बिल झेलने पड़ रहे हैं और सरकार इस पर मौन है।

आम आदमी पार्टी ने सरकार से प्रमुख तीन मांगें रखीं:

1. 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

2. बिजली कटौती की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, विशेषकर किसानों को राहत दी जाए।

3. फर्जी मीटर रीडिंग और निजी कंपनियों की मनमानी पर सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह को सौंपा।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से एडवोकेट जितेंद्र सिंह (अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ), जगतपाल शाक्य (जिला उपाध्यक्ष), जर्मन सिंह यादव (महामंत्री किसान प्रकोष्ठ), किशनपाल सिंह यादव (उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ), राघवेंद्र यादव (युवा जिलाध्यक्ष), एडवोकेट कंचन यादव (अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), अंकुश सिंह चौहान (आईटी सेल), साहब सिंह (जिला सचिव), नदीम खान (ब्लॉक अध्यक्ष कमालगंज), रोशन खान, एडवोकेट प्रमोद प्रकाश सक्सेना (महामंत्री अधिवक्ता प्रकोष्ठ), विकास सिंह राठौड़, एडवोकेट हरिश्चंद्र, और एडवोकेट यादव सिंह शाक्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और जनता की आवाज को बुलंद करते हुए न्याय की मांग की।