Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
UP News

इटावा: भरथना ब्लॉक में सपा की जीत

इटावा/भरथना: ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में सपा प्रत्याशी विनोद दोहरे ने 61 मत पाकर जीत दर्ज की,जबकि भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र को 20 मत मिले।मतगणना के बाद निर्वाचित घोषित किये गए सपा प्रत्याशी की अनुपस्थिति में उनके प्रस्तावक पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव को एआरओ संजय कुमार द्वारा प्रमाण पत्र
Share:
इटावा: भरथना ब्लॉक में सपा की जीत
Read in your preferred language.

इटावा/भरथना: ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में सपा प्रत्याशी विनोद दोहरे ने 61 मत पाकर जीत दर्ज की,जबकि भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र को 20 मत मिले।मतगणना के बाद निर्वाचित घोषित किये गए सपा प्रत्याशी की अनुपस्थिति में उनके प्रस्तावक पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव को एआरओ संजय कुमार द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

मतदान केंद्र के बाहर जीत का प्रमाण पत्र लेकर बाहर आए पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव ने विक्ट्री सिंबल दिखाकर खुशी जताई। वही पूर्व सांसद प्रदीप यादव,पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव,पूर्व जिलापंचायत मनोज यादव बंटी, सुरेंद्र यादव, पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह, सपा जिला सचिव दलवीर यादव,कृष्कान्त यादव लाला, पुष्पेंद्र यादव,मोहित यादव,अंशुल यादव,राजू शुक्ला,शशांक यादव,निहालुदीन, दिनेश यादव आदि ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख बिनोद दोहरे का माल्यार्पण कर बधाई दी।

भरथना तहसील रिपोर्टर अनुज यादव

मो० 9536226204