Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
UP News

पीलीभीत में आवास सूची में नाम न होने पर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन

पूरनपुर में घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर के दिव्यांगों ने आवास सूची में नाम न होने पर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने सूची में नाम शामिल कराने की मांग की। गांव में एक स्थान पर एकत्र हुए दिव्यांगों ने बताया कि उनसे आवास दिलाने के लिए अभिलेख लिए गए थे। मगर जो सूची जारी हुई है, उस
Share:
पीलीभीत में आवास सूची में नाम न होने पर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन
Read in your preferred language.

पूरनपुर में घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर के दिव्यांगों ने आवास सूची में नाम न होने पर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने सूची में नाम शामिल कराने की मांग की।

गांव में एक स्थान पर एकत्र हुए दिव्यांगों ने बताया कि उनसे आवास दिलाने के लिए अभिलेख लिए गए थे। मगर जो सूची जारी हुई है, उसमेें मात्र तीन दिव्यांगों के आवास ही स्वीकृत हुए हैं। प्रदर्शनकारी दिव्यांगों ने आवास दिलाने के लिए खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजा है। प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला, रामसागर, अनिल, मैकूलाल, रानी देवी, चंपतराम, केसरी लाल आदि शामिल थे।