Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
UP News

एक ही गाड़ी में बैठकर कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव

नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कैबिनेट बैठक के लिए जाते समय भी एक साथ नजर आए। दोनों एक ही गाड़ी में बैठकर एनेक्सी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आगे की सीट पर बैठे हुए थे जबकि केशव पीछे
Share:
Read in your preferred language.

नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कैबिनेट बैठक के लिए जाते समय भी एक साथ नजर आए। दोनों एक ही गाड़ी में बैठकर एनेक्सी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आगे की सीट पर बैठे हुए थे जबकि केशव पीछे बैठे थे। इसका वीडियो आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार दूसरी बार बनने के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक थी जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह पहला मौका था जब मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री एक ही कार में थे। मंगलवार को एनेक्सी में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया था। इसके लिए उप मुख्यमंत्री व मंत्री पहुंच रहे थे। तभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक गाड़ी से एनेक्सी पहुंचे और बैठक के कमरे की तरफ बढ़ गए। प्रदेश में भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी शिद्दत से अभी से तैयारियों में जुट गई है। सरकार ऐसा कोई संदेश नहीं देना चाहती जिससे कार्यकर्ताओं को नकारात्मक संदेश जाए। हालांकि, लोकसभा चुनाव के पहले संगठन में कई बड़े निर्णय लिए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कैबिनेट मंत्री हैं। उनकी जगह पर जल्द ही नए अध्यक्ष का एलान किया जाएगा।