Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
UP News

छत्तीसगढ़ ; प्रशासन ने BALCO संयंत्र में दी दबिश

कोरबा। बालको एल्युमिनियम और पावर प्लांट के परिसर में 4 निजी कंपनियों के खिलाफ निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां अपर आयुक्त के नेतृत्व में दलबल के साथ गई टीम ने इन कंपनियों के दफ्तर को सील कर दिया है।कोरबा शहर में एक अरसे बाद इस तरह की कार्रवाई देखने को मिली है, जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं ह
Share:
छत्तीसगढ़ ; प्रशासन ने BALCO संयंत्र में दी दबिश
Read in your preferred language.

कोरबा। बालको एल्युमिनियम और पावर प्लांट के परिसर में 4 निजी कंपनियों के खिलाफ निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां अपर आयुक्त के नेतृत्व में दलबल के साथ गई टीम ने इन कंपनियों के दफ्तर को सील कर दिया है।कोरबा शहर में एक अरसे बाद इस तरह की कार्रवाई देखने को मिली है, जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज नगर पालिक निगम कोरबा से लगभग 50 लोगों की टीम ने अपर आयुक्त के नेतृत्व में प्लांट के अंदर प्रवेश किया। यहां निर्माण कार्य में लगी 4 निजी कंपनियों के दफ्तर को अमले ने सील कर दिया।

बिना अनुमति भवन का निर्माणनगर पालिक निगम कोरबा के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि कंपनियों द्वारा बिल्डिंग परमिशन के बिना ही निर्माण कार्य किया जारहा है, जिसके चलते 2 बार नोटिस जारी किया गया, मगर कंपनी प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते सील करने की यह कार्रवाई करनी पड़ी।

इन कंपनियों पर हुई कार्रवाईबालको प्रबंधन के अधीन काम कर रही जिन 4 निजी कंपनियों के कार्यालयों को सील किया गया है, उनमें ACC, सुभाष इंफ़्रा प्रायवेट लिमिटेड, KEC और RKTC ठेका कंपनी शामिल हैं। इनके दफ्तरों के साथ ही मेन गेट को भी सील कर दिया गया है।

बालको प्रबंधन द्वारा चेकपास्ट मार्ग पर निजी कंपनियों को ठेका देकर निर्माण कार्य करवाया जा रहा हैं। निगम से मिली जानकारी के मुताबिक बिना अनुमति के ठेका कंपनियों द्वारा सीमेंट मिक्सिंग प्लांट लगाया गया है, जिसकी अनुमति लेना अनिवार्य है।

  • जिला संवाददाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़