Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
UP News

पीलीभीत में झपकी आने से कार पलटी, एक की मौत

मझोला तहसील के अंतर्गत बेला पोखरा के फार्मर मनजीत सिंह संधू की पत्नी मनप्रीत कौर शनिवार को पंजाब से अपने फार्म लौट रही थी। मार्ग दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। उनके बेटे आफताब सिंह ने बताया कि केलाखेड़ा गदरपुर के समीप कार चलाते समय मनजीत सिंह को झपकी आ जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर
Share:
पीलीभीत में झपकी आने से कार पलटी, एक की मौत
Read in your preferred language.

मझोला तहसील के अंतर्गत बेला पोखरा के फार्मर मनजीत सिंह संधू की पत्नी मनप्रीत कौर शनिवार को पंजाब से अपने फार्म लौट रही थी। मार्ग दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।

उनके बेटे आफताब सिंह ने बताया कि केलाखेड़ा गदरपुर के समीप कार चलाते समय मनजीत सिंह को झपकी आ जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इसमें उनके साथ उनकी पत्नी मनप्रीत कौर संधू को भी गंभीर चोटें आईं। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज भोजीपुरा चल रहा था। उपचार के दौरान मंगलवार की दोपहर उनका अस्पताल में निधन हो गया। जबकि मनजीत सिंह इलाज चल रहा है।