Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
UP News

मैनपुरी लोकसभा से BSP ने काटा गुलशन देव शाक्य का टिकट! नामांकन करने से भी रोका गया

समाजवादी पार्टी के बाद अब बहुजन समाज पार्टी में भी टिकट बंटवारे के बाद प्रत्याशियों के टिकट कटने के मामले सामने आने लगे हैं. इसी कड़ी में मैनपुरी लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी गुलशन देव शाक्य का पार्टी ने टिकट काट दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बसपा जल्द ही मैनपुरी से नए प्रत्याशी का ऐला
Share:
मैनपुरी लोकसभा से BSP ने काटा गुलशन देव शाक्य का टिकट! नामांकन करने से भी रोका गया
Read in your preferred language.

समाजवादी पार्टी के बाद अब बहुजन समाज पार्टी में भी टिकट बंटवारे के बाद प्रत्याशियों के टिकट कटने के मामले सामने आने लगे हैं. इसी कड़ी में मैनपुरी लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी गुलशन देव शाक्य का पार्टी ने टिकट काट दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बसपा जल्द ही मैनपुरी से नए प्रत्याशी का ऐलान करेगी. पार्टी ने गुलशन देव शाक्य को पर्चा भरने से रोक दिया है. साथ ही गुलशन देव को लखनऊ बुलाया गया है. बता दें कि मैनपुरी से भारतीय जनता पार्टी ने यूपी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह को टिकट दिया है. बीते सोमवार को जयवीर सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया. वहीं समाजवादी पार्टी से पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं. डिंपल यादव आज नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे.