Monday, 14 September 2026 | 8:46 PM
UP News

फर्रुखाबाद में भाजपा का "11 साल बेमिसाल" कार्यक्रम सम्पन्न, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)19 जून 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 11 वर्षों के सुशासन की पूर्णता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ मंडल में "11 साल बेमिसाल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने किया, जिसमें मंडल के
Share:
फर्रुखाबाद में भाजपा का "11 साल बेमिसाल" कार्यक्रम सम्पन्न, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)19 जून 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 11 वर्षों के सुशासन की पूर्णता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ मंडल में "11 साल बेमिसाल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने किया, जिसमें मंडल के सभी बूथों पर एक साथ आयोजन किए गए। कार्यक्रम विशेष रूप से सिविल लाइन, बरगदिया घाट, भूसा मंडी नवदिया और ग्वालटोली में रात्रिकालीन 'कोस्ट' के रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मोदी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और सड़क विकास परियोजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने अपने संबोधन में कहा, "भाजपा का प्रत्येक बूथ हमारी ताकत है। यदि किसी बूथ अध्यक्ष को कोई समस्या हो चाहे वह जल, नल या सड़क से जुड़ी हो – हम उसे तुरंत समाधान दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि संगठन उनके साथ हर समय खड़ा है। इस अवसर पर भाजपा नेत्री रेखा सोमवंशी ने भी विचार रखते हुए कहा कि पार्टी अब बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विशेष ध्यान दे रही है और उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। जिनमें प्रमुख रूप से संजीव राठौर, अनुज पांडेय, अमन गुप्ता, किशन बाथम, बूथ अध्यक्ष अनिल कश्यप, आशीष मिश्रा, राहुल राठौर, हरीओम कश्यप, मुकेश बाथम, नरेंद्र सिंह कश्यप, सुभाष चंद्र ‘फौजी’, नन्हे, सुनील, रानू और रूबी कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। इस आयोजन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और जनकल्याण की दिशा में किए गए कार्यों का संकल्पपूर्वक स्मरण किया और भविष्य में संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।