Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
UP News

कन्नौज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तलवार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 जनपद की विशुनगढ़ थाना पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत विशुनगढ़ पुलिस ने ग्राम नन्दग्रामपुर से एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है
Share:
कन्नौज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तलवार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 जनपद की विशुनगढ़ थाना पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत विशुनगढ़ पुलिस ने ग्राम नन्दग्रामपुर से एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पवन पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम नन्दग्रामपुर, थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज (उम्र करीब 28 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज तलवार बरामद की है। इस संबंध में थाना विशुनगढ़ पर मु0अ0सं0 124/2025 धारा 4/25 A ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई। अभियुक्त को आवश्यक पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

बरामदगी:

एक अदद अवैध तलवार

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

1. थानाध्यक्ष गौरव कुमार, थाना विशुनगढ़

2. उपनिरीक्षक हरे कृष्ण

3. कांस्टेबल ओमपाल

4. कांस्टेबल निशांत कुमार

5. कांस्टेबल मनोज कुमार

पुलिस की इस तत्परता और सतर्कता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना है और आम जनमानस ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। कन्नौज पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे ही अभियानों के माध्यम से अपराधियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला जारी रहेगा।