Monday, 14 September 2026 | 10:02 PM
UP News

बरेली - आँवला विधानसभा में युवा दस्तक।

आँवला - आँवला।यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी युवा प्रत्याशियों को लेकर बहुत सक्रिय है यह सक्रियता भविष्य में एक बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है इसी सक्रियता की एक झलक आंवला विधानसभा से देखने को मिल रही है जहां एक युवा चेहरा आजकल चर्चाओं में बना हुआ है, जी हां हम बात कर रहे हैं
Share:
बरेली - आँवला विधानसभा में युवा दस्तक।
Read in your preferred language.

आँवला - आँवला।यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी युवा प्रत्याशियों को लेकर बहुत सक्रिय है यह सक्रियता भविष्य में एक बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है इसी सक्रियता की एक झलक आंवला विधानसभा से देखने को मिल रही है जहां एक युवा चेहरा आजकल चर्चाओं में बना हुआ है, जी हां हम बात कर रहे हैं आंवला विधानसभा से बसपा से सक्रिय, विधानसभा के प्रबल दावेदार प्रशांत भूषण शर्मा की।
युवा चेहरा, बेवाक अंदाज, मिलनसार व्यक्तित्व के कारण विधानसभा के गलियारों में आज एक चर्चित चेहरा है । महत्वपूर्ण तथ्य यह है की पहली बार आंवला शहर से किसी व्यक्ति ने चुनाव में दावेदारी की है, जिस कारण नगरवासी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। प्रशांत भूषण शर्मा आंवला के लिए कोई बाहरी चेहरा नहीं है। आंवला की गलियों में पले बढ़े प्रशांत भूषण आज जनपद न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में समाज को अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।
लगातार कई वर्षों से प्रशांत भूषण राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आज प्रत्याशी के प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर अन्य पार्टियों को राजनीतिक रणनीतियों को बदलने पर विवश कर दिया है।
जिस तरह से प्रशांत भूषण की स्वीकार्यता युवाओं के साथ साथ वरिष्ठ नागरिकों में हो रही है तब यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि यह युवा चेहरा विधानसभा के राजनैतिक गणित को ही ना बदल दे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा