Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
UP News

बरेली - मटिया नगला प्राथमिक विद्यालय में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

बरेली : प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। मतदाता हस्ताक्षर अभियान के साथ साथ अनेक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। ग्रामवासियों को मतदान का महत्व बताते हुए मतदान की शपथ दिलाई गई। पूर्व छात्र हरजीत, अनमोल,
Share:
बरेली - मटिया नगला प्राथमिक विद्यालय में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
Read in your preferred language.

बरेली : प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। मतदाता हस्ताक्षर अभियान के साथ साथ अनेक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया।

ग्रामवासियों को मतदान का महत्व बताते हुए मतदान की शपथ दिलाई गई। पूर्व छात्र हरजीत, अनमोल, अमन व मोहित ने हस्ताक्षर अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑनलाइन स्पीच प्रतियोगिता में कक्षा पांच की मीनाक्षी ने बाजी मारी। ऑनलाइन रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा पांच की सिमरन, कविता में वैष्णवी शर्मा व निबंध लेखन प्रतियोगिता में अमन अव्वल रहे। लोचन सिंह, राहुल सिंह, विम्लेश्वरी देवी व हेमेंद्र सिंह का भी सहयोग रहा। प्रधान अध्यापक डॉ अमित शर्मा ने बताया बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी मतदाता जगरुकता का कार्य किया।