Monday, 14 September 2026 | 10:01 PM
UP News

बरेली- तेज रफ्तार लोडर के नीचे दबे सब्जी विक्रेता, एक की मौत

बरेली: शीशगढ़ के गांव ढकिया डाम गांव निवासी ओमप्रकाश, दुनका निवासी अफजल, कलीम, सहोड़ा निवासी जयपाल, संतोष, विजय पाल, शाही के गांव गनेशपुर निवासी जाफर अली आदि सब्जी विक्रेता बुधवार को डेलापीर मंडी में सब्जी खरीदने आए थे। सब्जी लेकर यहां से लौटने के दौरान लोडर वाहन का बड़ा बाईपास पर ट्यूलिया गांव के प
Share:
बरेली- तेज रफ्तार लोडर के नीचे दबे सब्जी विक्रेता, एक की मौत
Read in your preferred language.

बरेली: शीशगढ़ के गांव ढकिया डाम गांव निवासी ओमप्रकाश, दुनका निवासी अफजल, कलीम, सहोड़ा निवासी जयपाल, संतोष, विजय पाल, शाही के गांव गनेशपुर निवासी जाफर अली आदि सब्जी विक्रेता बुधवार को डेलापीर मंडी में सब्जी खरीदने आए थे। सब्जी लेकर यहां से लौटने के दौरान लोडर वाहन का बड़ा बाईपास पर ट्यूलिया गांव के पास टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें बैठे सभी सब्जी व्यापारी लोडर के नीचे दब गए। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने लोडर को सीधा करके सब्जी विक्रेताओं को बाहर निकाला लेकिन तब तक जाफर अली की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परसाखेड़ा चौकी प्रभारी विश्व देव सिंह ने सभी घायलों को इलाज के लिए महानगर के एक निजी अस्पताल में भेजा।