Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
UP News

बरेली : चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में बांटी गई मिठाई।

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में चंद्रयान - 3 का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर देखने के लिए काफी संख्या में छात्र स्कूल में एकत्र हुए। उन्होंने चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सही सलामत लैंडिंग होने पर भारत माता की जय के जयकारे लगाएं। इस खुशी के मौके पर स्कूल प्रबंधक रमन जायसवाल प
Share:
बरेली : चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में बांटी गई मिठाई।
Read in your preferred language.

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में चंद्रयान - 3 का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर देखने के लिए काफी संख्या में छात्र स्कूल में एकत्र हुए। उन्होंने चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सही सलामत लैंडिंग होने पर भारत माता की जय के जयकारे लगाएं। इस खुशी के मौके पर स्कूल प्रबंधक रमन जायसवाल प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने सभी बच्चों को मिठाई बांटकर कर खुशी का इजहार किया,

प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने बताया ‌चंद्रयान -3 मिशन की लाइव कवरेज देखने के लिए स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं व्याकुल थे उन्हें लाइव कवरेज दिखाने के लिए हमने टीवी एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी बच्चों को चंद्रमा की सतह पर उतरते हुए चंद्रयान-3 का लाइव टेलीकास्ट दिखाया। लाइव टेलीकास्ट देखने के बाद बच्चों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा उन्होंने भारत माता जिंदाबाद के नारे लगना शुरू कर दिए उनकी हौसला अफजाई करते हुए स्कूल के समझ स्टाफ ने भी जयकारे लगाना शुरू कर दिया। इस खुशी के मौके पर सभी छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को मिठाई वितरण कराई गई।

यूनिक मॉडल स्कूल के प्रबंधक श्री रमन जयसवाल ने बताया चंद्रयान 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग होने पर अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने इतिहास रच दिया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बना है। मैं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा जिनकी वजह से आज भारत का झंडा चांद पर लहरा है। माननीय नरेन्द्र मोदी जी के दिशा-निर्देश एवं वैज्ञानिकों की कोशिशों के बाद सफलता पूर्वक लैंडिंग हो सकी। उन्होंने कहा हमारे भारत देश में ऐसे ऐसे वैज्ञानिक हैं जो नामुमकिन को मुमकिन करने की ताकत रखते हैं उसी का ही यह एक उदाहरण है। उन्होंने बताया कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं के साथ समस्त स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।