Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
UP News

बरेली - धोखे से विधवा का किया शारीरिक शोषण, इन्साफ़ के लिए भटक रही पीड़िता।

बरेली- तमाम केसो के उपरांत भी महिलाओं के प्रति अपराध कम ही नहीं हो रहे, हाल ही में एक और ऐसा ही वाक्या पेश आया जब पीड़ित ने इस मामले की शिकायत करणी सेना की मातृ शक्ति विभाग से की। जानकारी के अनुसार सुरेश शर्मा नगर निवासी आशा राठौर एक गरीब विधवा महिला हैं जो झाडू पोछा गृहकार्य कर अपने छोटे बच्चों का
Share:
बरेली - धोखे से विधवा का किया शारीरिक शोषण, इन्साफ़ के लिए भटक रही पीड़िता।
Read in your preferred language.

बरेली- तमाम केसो के उपरांत भी महिलाओं के प्रति अपराध कम ही नहीं हो रहे, हाल ही में एक और ऐसा ही वाक्या पेश आया जब पीड़ित ने इस मामले की शिकायत करणी सेना की मातृ शक्ति विभाग से की। जानकारी के अनुसार सुरेश शर्मा नगर निवासी आशा राठौर एक गरीब विधवा महिला हैं जो झाडू पोछा गृहकार्य कर अपने छोटे बच्चों का पालन पोषण करती है उनकी लगभग दो वर्ष पूर्व मुलाकात रामचन्द्र शर्मा पुत्र नत्थू लाल शर्मा निवासी दुर्गानगर से हुयी। शुरूआत में तो जान पहचान फिर एक दिन भरोसे में लेकर रामचन्द्र ने मून डेरी के पास रहने वाले मुनीष के मकान में उसको बुलाया व कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर वेहोश कर उसके साथ बलात्कार किया व मोबाइल से उसके कुछ फोटो व विडिओ बना लिये। पीड़िता जब होश में आयी तो उस ने रामचन्द्र से विरोध किया और थाने जाने की धमकी दी तो रामचन्द्र ने बताया कि उसने फोटो व विडिओ बना ली हैं औऱ उसे बदनाम कर देगा इसी तरह आगे भी शोषण करता रहा। करीब डेढ़ माह पूर्व रामचन्द्र के बीमार पड़ने पर आशा ने उसको डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती भी कराया और ठीक होने पर वो रामचन्द्र को लेकर उसके घर गयी तो उनके पुत्रों ने आशा को गन्दी गंदी गालियाँ दे व मारपीट कर घर से निकाल दिया तथा अब आशा के पुत्र को रास्ते में घेरकर जान से मारने की धमकी दे रहे है। इस बात की जानकारी मिलते ही करणी सेना जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह समस्त मातृ शक्ति महिलाओं के साथ थाना बारादरी पहुँचे और शिकायत दर्ज़ करायी, फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उनके साथ महिला शक्ति जिला अध्यक्ष सुधा शर्मा, बीना मिश्रा, उपाध्यक्ष रज्जो देवी, महामंत्री भगवती भाटी, उपाध्यक्ष भागवती मंत्री शिवाली श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष राधा सिसोदिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, महामंत्री प्रियंका तिवारी, महामंत्री रेनु शर्मा शामिल रहीं।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा