Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
UP News

बरेली-पेड़ से लटके शव पर लोगो की उंगली,बोले खुदखुशी नही हत्या है

बरेली--आंवला तहसील अलीगंज के क्षेत्र में एक बबूल के पेड़ से एक युवक की लाश लटकी मिली घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्र हो गये बही घटना से तरह-तरह की चर्चा होने लगी मामला आंवला के अलीगंज थाना क्षेत्र के मंडोरा में जब ग्रामीण अपने खेतों पर पहुचे तो एक युवक की लाश बबूल के पेड़
Share:
बरेली-पेड़ से लटके शव पर लोगो की उंगली,बोले खुदखुशी नही हत्या है
Read in your preferred language.

बरेली--आंवला तहसील अलीगंज के क्षेत्र में एक बबूल के पेड़ से एक युवक की लाश लटकी मिली घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्र हो गये बही घटना से तरह-तरह की चर्चा होने लगी मामला आंवला के अलीगंज थाना क्षेत्र के मंडोरा में जब ग्रामीण अपने खेतों पर पहुचे तो एक युवक की लाश बबूल के पेड़ पर लटकी दिखाई दी जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी बही पुलिस ने मौके पर पहुच कर घटनास्थल पर जानकारी जुटाई गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के ओमप्रकाश पुत्र रक्षपाल के साले का लड़का है मृतक ओमकार (38) पुत्र चरण सिंह अपनी बुआ के घर आया हुआ था उसने अपने फफेर भाई की शादी कराई थी शादी में सोने चांदी को लेकर विवाद हो गया इसी वजह से वह गांव मंडोरा आया हुआ था और युवक का शव पेड़ पर शर्ट से फंदा लगा हुआ था और म्रतक पैर जमीन से टिके हुए थे जिसको देखकर ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या करके शव को पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई
वही मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर अभी नही मिली है तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।