Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
UP News

बरेली - मंहगाई से परेशान हैं उत्तर प्रदेश की जनता-डॉक्टर जीराज यादव ।

बरेली - समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता व क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी डां जीराज यादव ने विधानसभा क्षेत्र के गांव रामनगर किला में जनसभा को सम्बोधित किया।जनसभा को सम्बोधित करते हुए जीराज यादव ने कहा कि आंवला विधानसभा क्षेत्र अन्य जगहों के मुकाबले विकास के मामले में बेहद पिछड़ा हुआ है।रोजगार के उचित साधन
Share:
बरेली - मंहगाई से परेशान हैं उत्तर प्रदेश की जनता-डॉक्टर जीराज यादव ।
Read in your preferred language.

बरेली - समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता व क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी डां जीराज यादव ने विधानसभा क्षेत्र के गांव रामनगर किला में जनसभा को सम्बोधित किया।जनसभा को सम्बोधित करते हुए जीराज यादव ने कहा कि आंवला विधानसभा क्षेत्र अन्य जगहों के मुकाबले विकास के मामले में बेहद पिछड़ा हुआ है।रोजगार के उचित साधन नहीं हैं।भाजपा सरकार में लगातार मंहगाई बढ रही है।जनता मंहगाई से त्रस्त है।भाजपा सरकार लोगों को नमक,रिफाइंड चने आदि बांट रही है।भाजपा यह सब बांटकर लोगों के बोट लेना चाहती है।उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में अगर दोबारा भाजपा सरकार बन गई तो डीजल पैट्रोल बहुत मंहगा हो जाएगा।खाद्य तेल आदि सामिग्री के भी दाम दोगुने हो जाएंगे।अभी भी घी,तेल व रसोई गैस की कीमतें आसमान छूं रही हैं।उत्तर प्रदेश में 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आंवला से अच्छे नेता को विधायक बनाएं।आंवला की जनता का उन्हें विशेष आशीर्वाद मिल रहा है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा