Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
UP News

बरेली - आंवला तहसील क्षेत्र में लक्ष्य के स्वंय सेवियों ने शिक्षा प्रसार की बनाई योजना।

बरेली/आंवला - आंवला तहसील क्षेत्र में लक्ष्य की बरेली की टीम ने बैठक कर बच्चों की निःशुल्क शिक्षा का प्रसार करने की योजना तैयार की। रविवार को बालरपुर के आर एस लाल मैमोरियल स्कूल में लक्ष्य की टीम ने मासिक बैठक की। बैठक में लोधी समाज के बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षित करने और उन्हें प्रतियोगी परीक्ष
Share:
बरेली - आंवला तहसील क्षेत्र में लक्ष्य के स्वंय सेवियों ने शिक्षा प्रसार की बनाई योजना।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - आंवला तहसील क्षेत्र में लक्ष्य की बरेली की टीम ने बैठक कर बच्चों की निःशुल्क शिक्षा का प्रसार करने की योजना तैयार की।
रविवार को बालरपुर के आर एस लाल मैमोरियल स्कूल में लक्ष्य की टीम ने मासिक बैठक की। बैठक में लोधी समाज के बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षित करने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में अच्छी से तैयार करने को प्रोत्साहित करने की चर्चा हुई। साथ ही जिलाध्यक्ष धनसिंह लोधी ने कहा कि लक्ष्य की ओर से बरेली में समाज के बोर्ड परीक्षा में टापर रहे छात्रों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा जाए। बैठक में पप्पू वर्मा मनोज लोधी, हीरालाल लोधी, शिवदयाल वर्मा, यशपाल लोधी, ओमपाल लोधी, विनोद वर्मा, रमेश चंद्र वर्मा , परशुराम वर्मा , योगेश वर्मा, सुशील,अमन, अंकित, मनोज, हेमसिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा