Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
UP News

बरेली-एक माह से टूटे डीप को ठीक करने बालो का अकाल

शीशगढ़/बरेली: कस्वे के मोहल्ला जाटवान में भमसेन स्थल के निकट नाले का डिप लगभग एक माह से टूटा पड़ा है ।टूटे डिप की सरिया भी लगभग तीन फिट ऊंची वाहर निकल आई है ।जिससे कभी भी हादसा हो सकता है ।मोहल्ले बालों की शिकायत पर ईओ ने जल्द नया डिप निर्माण की बात कही है । मोहल्ले के अंतराम गुप्ता ,संजय राठौर आदि
Share:
बरेली-एक माह से टूटे डीप को ठीक करने बालो का अकाल
Read in your preferred language.

शीशगढ़/बरेली: कस्वे के मोहल्ला जाटवान में भमसेन स्थल के निकट नाले का डिप लगभग एक माह से टूटा पड़ा है ।टूटे डिप की सरिया भी लगभग तीन फिट ऊंची वाहर निकल आई है ।जिससे कभी भी हादसा हो सकता है ।मोहल्ले बालों की शिकायत पर ईओ ने जल्द नया डिप निर्माण की बात कही है ।

मोहल्ले के अंतराम गुप्ता ,संजय राठौर आदि ने वताया कि उनके मोहल्ले में नाले का डिप लगभग एक माह से टूटा पड़ा है ।जिसकी सरियाँ तीन फिट सीधी खड़ी हुई है । उन्होंने टूटे डिप की शिकायत नगर पंचायत में की है ।जानकारी चेयरमैन पति मतीन अहमद को भी है ।परन्तु इस ओर आज तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया ।अव ठण्ड और कोहरे का मौसम है ।कोहरे में यदि कोई राहगीर टूटे डिप की खड़ी सरियों के ऊपर गिर गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ।
ईओ नूरजहाँ ने वताया कि उनको टूटे डिप के बारे में कोई जानकारी नहीं है ।दिखबाकर जल्द नया डिप बनबा देंगे ।