Monday, 14 September 2026 | 10:00 PM
UP News

बरेली-कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत किये कार्यक्रम

बरेली। ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफ़ाक़ सकलैनी के नेतृत्व में ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा भोजीपुरा विधानसभा के देवरनिया मुड़िया में संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में संगठन को न्याय पंचायत स्तर तक कैसे मज़बूती मिले इस विषय पर गहन चर्चा की। उपस्थित कांग्रेसजन को सम्बोध
Share:
बरेली-कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत किये कार्यक्रम
Read in your preferred language.

बरेली। ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफ़ाक़ सकलैनी के नेतृत्व में ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा भोजीपुरा विधानसभा के देवरनिया मुड़िया में संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में संगठन को न्याय पंचायत स्तर तक कैसे मज़बूती मिले इस विषय पर गहन चर्चा की। उपस्थित कांग्रेसजन को सम्बोधित करते हुए मिर्ज़ा अशफ़ाक़ सकलैनी ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार विकास और राहत के नाम पर झूठे आंकड़े दिखा रही है आज किसान से लेकर युवा ,छात्र सभी परेशान है। आज भाजपा सरकार देश के अन्नदाता के साथ महाअन्याय कर रही है।मोदी सरकार जानबूझकर किसानों को कमज़ोर करके अपने चंद उद्योगपति मित्रो को फायदा पहुंचाना चाहती है।आज प्रदेश एवं देश में विकास की बात नही होती सिर्फ जुमलेबाजी की जाती है। लेकिन देश की जनता सब देख रही है आज नोजवान परेशान है उसको रोज़गार नही मिल रहा है। महिलाएं सुरक्षित नही है जब किसान, नोजवान, महिलाएं आवाज़ उठाने का काम करते है तो उनपर सरकार लाठीचार्ज करवाने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी पहले भी इनकी आवाज़ बनी थी और अब भी राहुल गांधी -प्रियंका गांधी देश और प्रदेश में आवाज़ बन रहे हैं।
आज इसका परिणाम है लाखो कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़े हैं। साथ ही कहा कि प्रदेश की सपा और बसपा पार्टी भी बीजेपी की नीतियों को मूक सहमति दे देती है। इस मौके पर ज़िला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, ज़िला महासचिव वसीम अकरम, महासचिव ज़िया उर रहमान, सचिव दिलीप गंगवार,सतीश सैनी,सलमान कुरैशी,ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गंगवार,सुनील मनचंदा, पूर्व प्रत्याशी शिक्षक एम एल सी डॉ मेहन्दी हसन, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस जुनैद हसन एडवोकेट सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।